इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं। इस बार आपको इस टूर्नामेंट का और रोमांचक रूप देखने को मिलने वाला है क्योंकि इस बार खिताब की जंग आठ की जगह 10 टीमों के बीच होगी। सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिए हैं।
Back to where he belongs 💙@RishabhPant17's first day of training and he's already in the zone 🤩#YehHaiNayiDilli #IPL2022 pic.twitter.com/ujqDS6loNT
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 20, 2022
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने भी 19 मार्च से प्रैक्टिस शुरू की और पहले दिन ही उन्होंने अपना रंग दिखाना चालू कर दिया है। पंत के लिए साल 2022 अभी तक काफी अच्छा रहा है और वह अपनी इस फॉर्म को आईपीएल में भी जारी रखना चाहेंगे। पंत का एक वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
🎶 𝘿𝙞𝙡𝙡𝙞 𝙠𝙤 𝙠𝙖𝙧𝙖𝙖𝙧 𝙖𝙖𝙮𝙖 🔥#YehHaiNayiDilli #IPL2022 @RishabhPant17 pic.twitter.com/thTbpJb9X8
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 20, 2022
इस वीडियो को फैन्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और वो इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो में पंत ताबड़तोड़ छक्के लगाते दिखा रहे हैं और पंत के इन छक्कों को देख कर विरोधी टीम के गेंदबाज़ों के दिलों की धड़कने तो जरूर बढ़ गयी होगी।