बीते गुरुवार को भरतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरें आग की तरह फैल गईं थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद ही कयास लगाए जाने लगे कि एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो ऐसा भी कह दिया कि धोनी अपने संन्यास की घोषणा गुरुवार शाम को ही कर देंगे। धोनी के संन्यास लेने की खबर अफवाह थी यह साफ हो चुका है। इसके अलावा धोनी के संन्यास की खबरों पर साक्षी धोनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
Its called rumours !
— Sakshi Singh ??❤️ (@SaakshiSRawat) September 12, 2019
साक्षी ने ट्वीट करते हुए कहा, इन्हें अफवाहें कहा जाता है। बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं उन्होंने भी धोनी के संन्यास की फर्जी खबरों पर चुटकी लेते हुए ट्वीट में कहा, आज नहीं।
Not 7oday. ??
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 12, 2019
हड़कंप मच गया था कोहली के इस ट्वीट के बाद
बीते गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उस पल को कभी ना भूलने वाला पल बताया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके इस पल को लोग धोनी के संन्यास की खबर बना देंगे।
साल 2016 में टी20 विश्व कप के क्वार्टर फाइन मैच की अपनी और धोनी की एक तस्वीर शेयर की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में धोनी और कोहली के बीच में 67 रनों की साझेदारी हुई थी और भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीता था।
जैसे फिटनेस टेस्ट के लिए दौड़ाया जाता है वैसे धोनी ने मुझे दौड़ाया था
विराट कोहली ने ट्विटर पर ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, ऐसा मैच जो मैं कभी नहीं भूल सकता। खास रात। धोनी ने मुझे ऐसे दौड़ाया जैसे फिटनेसा टेस्ट के लिए दौड़ाना होता है। फिर क्या था सोशल मीडिया पर कोहली के इस ट्वीट के बाद धोनी के संन्यास की खबरें आना शुरु हो गईं।
A game I can never forget. Special night. This man, made me run like in a fitness test ? @msdhoni ?? pic.twitter.com/pzkr5zn4pG
— Virat Kohli (@imVkohli) September 12, 2019
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई। पिछले महीने धोनी 15 दिनों के लिए कश्मीर सेना के साथ ट्रेनिंग पर गए थे उसके बाद अब वह अमेरिका छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। सोशल मीडिया पर धोनी अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
बीते गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया। इस दौरान जब एमएसके प्रसाद से धोनी के संन्यास पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि ये अटकलें कौन लगाता है। यह सही नहीं है।