टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल धोनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक धोनी ने काफी लंबे वक्त से कोई ट्वीट नहीं किया है, जिस कारण उनके अकाउंट से वेरिफाइड टिक हटा दिया गया है। दरअसल, माही ने 8 जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था।
मालूम हो दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। तभी तो माही की ट्विटर पर तकरीबन 8.2 मिलियन फोलोअर्स हैं। वहीं धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था।धोनी के इस बड़े फैसले से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था।
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी विश्व कप 2019 में आखिरी बार नीली जर्सी में नज़र आए थे।हालांकि, उन्होंने आईपीएल में अपने सफर को फिलहाल जारी रखा हुआ है और अभी माही चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
वैसे इस बात में कोई दोराये नहीं धोनी क्रिकेट मैदान पर हमेशा कूल अंदाज में ही दिखाई देते थे। धोनी में एक जबरदस्त हुनर ये भी है जब टीम इंडिया, जब भी मुसीबत में होती थी तब वो माइंडगेम खेलकर विपक्षियों की चाल को नाकाम कर देते थे।