टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बीती 11 जनवरी के दिन अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की खुशखबरी को खुद क्रिकेटर विराट कोहली ने फैंस को एक पोस्ट के जरिए बताया था।
इसके बाद अगले दिन विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने बेबी के पैरों की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की और भाई-भाभी को बधाई दी। मगर ये तस्वीर फेक बताई जा रही है। दअरसल अनुष्का-विराट की बेटी की वो फोटो नहीं है,क्योंकि इस पर अब खुद विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपनी सफाई पेश की है।
विराट के भाई ने दी सफाई
विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने पोस्ट के जरिए लिखा-दोस्तों,मैं आप सभी को सफाई देना चाहता हूं कि जो फोटो मैंने कल विराट और अनुष्का को बधाई देने के लिए पोस्ट की थी। वह एक साधारण फोटो थी। वह फोटो बेबी की नहीं थी। कुछ मीडिया चैनल में यह बात सामने आई तो मैंने इस पर सफाई देने का फैसला लिया है।
विजिटर्स को अनुष्का और बेबी से मिलने की इजाजत नहीं
बता दें अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी से हॉस्पिटल में मिलने पर रोक लगा दी गई है। सेलिब्रिटी मशहूर फोटोग्राफर की इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चे को जन्म मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिया है।
वहीं अनुष्का और बेबी गर्ल से किसी भी विजिटर को मिलने की इजाजत नहीं है। साथ ही उन्हें गिफ्ट्स और फूल भेजने से भी रोक लगा दी गई है। दरअसल ये कदम कोविड-19 पैंडेमिक को देखते हुए उठाया गया है।
अनुष्का 2020 में हुई थी प्रेग्नेंट
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अगस्त 2020 को सोशल मीडिया के माध्यम अपने जल्द पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था कि जनवरी 2021 में विरुष्का 2 से 3 हो जाएंगे। बता दें यह कपल साल 2017 में शादी के बंधन में बंधा था।