एशिया कप 2022 में कल गुरुवार को भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने शानदार पारी खली और अपने क्रिकेट फैंस को लम्बे समय बाद सेलिब्रेट करने का मौका दिया। 2019 नवंबर के बाद विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले बार शतक लगाया वो भी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में। इस शतक के साथ ही विराट ने कई रिकॉर्ड भी बनाये।
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1,021 दिन बाद शतक लगाया है। अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट ने ओपन करते हुए यह शतक लगाया। विराट का यह इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में पहला शतक है। वहीँ विराट भारत के छठे खिलाड़ी बने टी20i क्रिकेट में शतक लगाने वाले। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, केएल राहुल,रोहित शर्मा और सुरेश रैना यह कमाल कर चुके है। वहीँ इस शतक के साथ विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनो फॉर्मेट को मिलाकर 71 शतक लगा दिए है। जो की सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के बाद दूसरे नंबर है। विराट अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ रिकी पोंटिंग के दूसरे नंबर पर है। पोंटिंग के भी 71 शतक है। इसी के साथ विराट ने सबसे तेज़ 71 शतक लगाए है। विराट ने 71 शतक लगाने के लिए कुल 522 पारी खेली है। वहीँ सचिन तेंदुलकर ने 523 पारी में 71वां शतक लगाया था।
विराट ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 6 छक्के लगाए और इसी के साथ विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के भी पुरे किए। इस शतक के साथ ही विराट अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए है। विराट अभी तक 33 बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है। विराट के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा है जिन्होंने 32 बार 50 प्लस स्कोर किया है। विराट कोहली ने मैच में 122 रन की पारी खेली जो की किसी भी भारतीय द्वारा इंटरनेशनल टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है। इसे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2017 में 118 रन श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस पारी की मदद से विराट ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 3500 रन का आकंड़ा भी पार किया। अब विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कुल 3,584 रन होगये है।