हर साल दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन साल 2020 में कोविड-19 की वजह से यह त्योहार लोग अपने घरों में रहकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं क्रिसमस के खास मौके पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर रोहित शर्मा तक तमाम दिग्गज खिलाडिय़ों ने अपने चाहने वालों को बधाइयां दी है। इस कड़ी में सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो खुद सांता क्लॉज बने हुए हैं साथ ही फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वहीं सचिन के अलावा मेसी,रोनाल्डो,टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ,बेकहम साहित तमाम दिग्गजों ने फोटोज और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। तो आइए देखते हैं किसने किस तरह से क्रिसमस को सेलिब्रेट किया है।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सांता क्लॉस की ड्रेस में नजर आ रहे हैं, उन्होंने लिखा, मैरी क्रिसमस सभी को। क्रिसमस हमेश ही लोगों को साथ लाने और देने के लिए जाना जाता है। चलिए इसको स्पेशल बनाते हैं अपने आसपास के लोगों के लिए, छोटे तरीके से ही सही। आपका क्रिसमस शानदार हो।
Merry Christmas everyone! 🎄
Christmas has always been about togetherness and giving.
Let’s make it special for the people around us, even in the smallest of ways. Have a blessed one. pic.twitter.com/jZI32o9jOj— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 25, 2020
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा की एक क्यूट फोटो ट्वीट करके उन्हें क्रिसमस विश किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,मिस यू माई गर्ल। बता दें,रोहित शर्मा इस वक्त ऑस्टे्रलिा दौरे पर सिडनी में आइसोलेशन में अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं। खबर है कि रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट मैच से टीम इंडिया के साथ जुड़ पाएंगे।
Merry Christmas to all and happy holidays! Miss you my girls @ritssajdeh 🎄 pic.twitter.com/wNetCHdJ6A
— Rohit Sharma (@ImRo45) December 25, 2020
विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्विटर पर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
Wishing each and everyone a very Merry Christmas. 🎄⭐😀
— Virat Kohli (@imVkohli) December 25, 2020
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाई दी।
सुरेश रैना ने शेयर की क्यूट तस्वीर
Wishing you and your family a year full of happiness, satisfaction and good success. Stay healthy & safe in 2021.. Merry Christmas to all 🎄🌲🤶 #MerryChristmas pic.twitter.com/uE6vk0rPM0
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) December 25, 2020
इस अंदाज में दिखे डेविड वॉर्नर
फैमिली संग दिखे मेसी