भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए अवतार में दिख रहे हैं। धोनी वीडियो में अपने पूर्व साथियों रूद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानीपुरी परोस रहे हैं।
Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!??Our favorite chat just became even more delectable! ??#MahiInMaldives #Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/NFjGcuMT1h— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 4, 2020
एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है जिसके साथ लिखा है, ‘सीधे मालदीव से। हमारा रॉकस्टार पानीपुरी बना रहा है।’
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ कई लोगों ने इसकी तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा, ‘पीयूष चावला को धोनी के साथ देखना दिलचस्प है।’
एक और शख्स ने लिखा, ‘बुहत प्रतिभावान माही।’
एक और यूजर ने ट्वीट किया, ‘वो भाग्यशाली हैं.. मुझे जलन हो रही है।’