इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन यानि IPL 2022 अब अपने आखरी दौर की तरफ बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में आज 50वां मैच खेला जाएगा और फिर इसके बाद प्लेऑफ और फाइनल समेत सिर्फ 24 मुकाबले बाकि रह जाएंगे। तो चलिए आपको बता देते हैं की अब तक इस सीजन किन बल्लेबाज़ों के बल्ले से निकले हैं टूर्नामेंट के सबसे लम्बे छक्के।
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे लियाम लिविंगस्टन, जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 106 मीटर को छक्का लगाया था। वहीं चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर हैं जिनके बल्ले से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 107 मीटर लम्बा छक्का निकला था। जबकि तीसरे नंबर पर भी पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टन हैं जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ 108 मीटर का छक्का जड़ा है।
लिस्ट में दूसरे नंबर की बात करें तो यहां मुंबई इंडियन की तरफ से खेल रहे युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस का नाम है जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 112 मीटर का लम्बा छक्का लगाया था। अब आपको बताए की अब तक टूर्नामेंट का सबसे लम्बा छक्का किसने लगाया है उससे पहले आप ये जान लें, ये छक्का मंगलवार को गुजरात और पंजाब के बीच हुए मैच में लगा था। और ये 117B मीटर लम्बा छक्का भी लियाम लिविंगस्टन के बल्ले से ही निकला। यानि अब तक के पांच सबसे लम्बे छक्कों में से तीन अकेले लियाम के नाम ही दर्ज़ हैं।