हरियाणा के पंचकूला जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 400 साधुओ को नपुंसक बनाने के मामला में पंचकूला की सीबीआई अदालत ने जमानत दे दी है। गुरमीत राम रहीम सिंह दो साध्वियों के साथ बलात्कार किए जाने के मामले में दोषी करार होने के बाद से 20 साल की सज़ा के लिए जेल में बंद है।
गुरमीत राम रहीम की जमानत को लेकर पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में जज जगदीप सिंह ने सुनवाई की। मामला था गुरमीत राम रहीम के अस्पताल में 400 से अधिक साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आखिरकार इस मामले में राम रहीम को जमानत दे दी।
गुरमीत राम रहीम के रंग में रंगे पंजाब पुलिस की बनने लगी सूचियां
बता दें कि इस मामले में गुरमीत राम रहीम ने सीबीआई की विशेष अदालत में जमानत याचिका लगाई थी। विशेष सीबीआई जज जगदीप सिंह की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। इस मामले में अन्य आरोपी डॉ पंकज गर्ग भी जमानत पर हैं। वहीं इस मामले में डॉ महिंदर इंसा को अभी तक जमानत नहीं मिली है।