सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव के अंतिम चरण में 59 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया लेकिन चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल की नौ सीटों के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगाये जाने के कारण कल ही प्रचार समाप्त हो गया था। रविवार को होने वाले मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।
अंतिम चरण में सात राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मतदान होना है। इस चरण में उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल की नौ सीटों, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ सीटों, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों, झारखंड की तीन सीटों और चंढीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा।
इसमें 10 करोड़ एक लाख 75 हजार मतदाता 918 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, श्रीमती हरसिमत कौर बादल, हरदीप पुरी और शत्रुघ्न सिन्हा, अनुराग ठाकुर, बीबी जागीर कौर, पवन बंसल, किरण खेर, मीसा भारती, सनी देओल, शिबू शोरेन, आर के सिंह, भाकपा नेता अतुल कुमार अंजान, केंन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, महेन्द, नाथ पांडे, अनुप्रिया पटेल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।
भाजपा ने प्रज्ञा को रोड शो से रखा दूर, स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का दिया हवाला
वाराणसी सीट पर श्री मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव से है। श्री मोदी पहले ही रोड शो के जरिए अपना चुनाव प्रचार कर चुके हैं।
बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा के बीच मुकाबला है जिस पर लोगों की खास नजर है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार का भाजपा के छेदी पासवान से मुकाबला है।
इस चरण में मतदान के लिए 11 लाख दो हजार 986 मतदान केन्द, बनाये गये हैं। चार करोड़ 74 लाख 56 हजार 828 महिला मतदाता हैं जबकि पुरूष मतदाओं की संख्या पांच करोड़ 27 लाख 14 हजार 890 है। किन्नर मतदाताओं की संख्या 3435 है।
बिहार में एक करोड़ 52 लाख 52 हजार 608 मतदाता हैं तो हिमाचल प्रदेश में 53 लाख 30 हजार 154, झारखंड में 45 लाख 64 हजार 681, मध्य प्रदेश में एक करोड़ 49 लाख 13 हजार 890, पंजाब में दो करोड़, 8 लाख 52 हजार 674, उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 36 लाख 38 हजार 797, पश्चिम बंगाल में एक करोड़ 49 लाख 63 हजार 64 तथा चंडीगढ़ में 61 लाख नौ हजार 285 मतदाता हैं। सर्वाधिक 278 उम्मीदवार पंजाब में चुनावी मैदान में हैं। सबसे कम उम्मीदवार 36 चंडीगढ़ में हैं। बिहार में 157, हिमाचल प्रदेश में 45, झारखंड में 42 मध्य प्रदेश में 82, उत्तर प्रदेश में 167 और पश्चिम बंगाल में 111 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अमित शाह ने भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने, राजग सरकार बनने का किया दावा
सातवें चरण के लिए श्री मोदी के अलावा राहुल गांधी, अमित शाह, प्रियंका गांधी जैसे नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया और अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए जी जान लगा दिया।
पश्चिम बंगाल में श्री शाह के कोलकता में रोड शो के दौरान भड़की हिंसा और बंगाल नवजागरण के नायक ईश्वरचंद विद्यासागर की प्रतिमा टूटने की घटना से देश में राजनीतिक दलों के बीच विवाद और टकराव बढ़ गया। इस घटना को देखते हुये चुनाव आयोग ने बुधवार को अचानक यह घोषणा की कि गुरूवार को रात 10 बजे ही पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक लग जायेगी।
ज्ञारह अप्रैल से शुरू हुये पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक आते-आते चुनाव प्रचार में न केवल तेजी आती चली गयी बल्कि माहौल गरमाता चला गया। अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में श्री मोदी और श्री राहुल गांधी ने एक दूसरे पर हमले और तीखे कर दिये तथा श्री शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी आक्रामक रोड शो हुये।