JDS-कांग्रेस गठबंधन सरकार के स्थायित्व के बारे में नहीं है कोई संदेह : सिद्धारमैया

Summary :

मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें सिद्धारमैया कथित रूप से जदएस-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पूरा होन पर संदेह प्रकट कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वह कर्नाटक में कांग्रेस जदएस गठबंधन से नाखुश नहीं हैं जैसा कि पेश किया जा रहा है तथा सरकार के स्थायित्व को लेकर कोई संदेह नहीं है। सिद्धारमैया ने सरकार के नये बजट और सरकार के कार्यकाल को लेकर अपनी टिप्पणी वाले वीडियो पर उठे विवाद पर चुप्पी तोड़ी।

 वीडियो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने उल्टा सवाल दागा, “मैंने क्या कहा है , मैंने किस संदर्भ में कहा है, आप नहीं जानते हैं। जो कोई भी है, किसी के साथ मेरे सामान्य बातचीत की रिकार्डिंग करना और बिना संदर्भ जाने उसे सार्वजनिक करना अनैतिक है।”

न्यूनतम साझा कार्यक्रम की मसविदा समिति के सदस्यों एवं उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा, “आप नहीं जानते हैं कि कि मैंने किस संदर्भ में कहा है, किसी को पता नहीं है। ऐसे में मेरा उससे क्या मतलब। हमने सांप्रदायिक भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए गठबंधन सरकार बनायी है। गठबंधन सरकार स्थिर होगी और उसमें कोई संदेह नहीं है। यह स्थिर होगी।”

मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें सिद्धारमैया कथित रूप से जदएस-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पूरा होन पर संदेह प्रकट कर रहे हैं। रविवार को एक अन्य वीडियो सामने आया था जिसमें वह नये बजट को कांग्रेस विधायकों के सामने अपनी नाखुशी व्यक्त कर रहे हैं। इस बारे में पूछे सिद्धारमैया ने कहा, “आपसे किसने कहा कि मैं नाखुश हैं।”

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team