आजमगढ़ में बोले मोदी-‘महामिलावट’ सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता

Summary :

आजमगढ़ में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,  आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में रैली को संबोधित किया। रैली में सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र में ‘महामिलावट’ वाली सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा में कहा, ”जो लोग केन्द्र में महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है।”

पीएम मोदी ने कहा, ”महामिलावटी सरकार का मतलब है … देश में अराजकता और अस्थिरता।” उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आतंक के खिलाफ कार्रवाई की है। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया है। पीएम मोदी बोले, ”हमारी सरकार ने जाति और पंथ के सारे भेदभाव खत्म कर दिये।”

PM Narendra Modi in Bhadohi

उन्होंने कहा, ”वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने, जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इस महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था।” विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा की एक महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता। इन लोगों द्वारा फैलाई अस्थिरता देश ने 20 वर्ष पहले भी देखी थी। जब देश में संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश को बार बार चुनाव का सामना करना पड़ा।

आतिशी का दावा, गंभीर ने बंटवाये उनके खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे

इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक फिर देश ने ऐसी महामिलावटी सरकार देखी, जिसने भारत को दुनिया में शर्मिंदा किया। कांग्रेस के 10 साल के शासन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था, जहां घोटाले और घपले नहीं हुए। पीएम मोदी ने कहा, जब भ्रष्ट और मजबूर सरकार होती है तो वो चुनौतियों को न तो झेल पाती है और न उनसे लड़ पाती है।

याद कीजिए, आजमगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया था। जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आज़मगढ़ पहुंच जाती थीं।  कांग्रेस, सपा और बसपा ने जात-पात के आधार पर आपसे वोट मांगे, लेकिन कभी आपके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की। आपके इस सेवक ने हर गरीब परिवार को, चाहे वो किसी भी जात-बिरादरी का हो, उसको हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की है।

आजमगढ़ में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,  आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। इसी तरह आज मोबाइल का इंटरनेट डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता भारत में है। ये काम पहले भी हो सकता था। लेकिन पहले जो सपा-बसपा के सहयोग से केंद्र में महामिलावटी सरकार चल रही थी, वो घोटाले करने में व्यस्त थी। उसने 2G घोटाला किया, तभी उसके राज में फोन करना और मोबाइल फोन का उपयोग करना महंगा था।

इस बार मोदी का नाम भी और काम भी : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट दिया था लेकिन इस बार मोदी का नाम भी है और काम भी है। उन्होंने कहा, ”2014 में लोगों ने मोदी के नाम पर वोट दिया था, लेकिन 2019 में मोदी का नाम भी है और काम भी है।”

CM Yogi

उन्होंने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 23 मई को जब एक बार फिर से मोदी सरकार आएगी तो बुआ (मायावती) बोलेगी कि बबुआ (अखिलेश यादव) गुंडों का सरताज है। योगी ने कहा कि प्रदेश में अब जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसका स्थान या तो जेल में है या फिर राम नाम की सत्य की यात्रा है। उन्होंने कहा ‘‘आजमगढ़ में एक भी विश्वविद्यालय नहीं था, लेकिन जब हम पिछली बार आए तो इसकी स्वीकृति हमने दी थी और आने वाले समय में हम ही इसका उद्घाटन भी करेंगे।’’

Desk Team