PM मोदी 16 अप्रैल को भुवनेश्वर में करेंगे रोड शो

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान 16 अप्रैल को भुवनेश्वर में एक रोडशो करेंगे । मोदी का उसी दिन भुवनेश्वर और संबलपुर में दो रैलियों

भुवनेश्वर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान 16 अप्रैल को भुवनेश्वर में एक रोडशो करेंगे । मोदी का उसी दिन भुवनेश्वर और संबलपुर में दो रैलियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री शहर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप अपने रोडशो की शुरूआत करेंगे और गंगानगर को पार करते हुए बारामुंडा ग्राउंड में रैली स्थल तक जाएंगे ।

पीएम मोदी को वोट करने के लिए मैंगलुरु के इस शख्श ने ऑस्‍ट्रेलिया में छोड़ी अपनी नौकरी

भुवनेश्वर और संबलपुर लोकसभा सीटों तथा इनके तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा।

राज्य में प्रधानमंत्री का यह तीसरा चुनावी कार्यक्रम होगा । इससे पहले उन्होंने कोरापुट जिले के जयपुर, कालाहांडी के भवानीपटना, बोलांगीर जिले के सोनेपुर तथा सुंदरगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 17 अप्रैल को कटक जिले के बाराम्बा तथा ढेंकनाल में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

Desk Team