केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पेगासस मोबाइल पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कल के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है, उन्हें पता था कि नतीजे क्या होंगे। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पेगासस उनके मोबाइल में नहीं उनके दिल और दिमाग में बैठा है।
देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं
भाजपा नेता ने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में भारतका मान-सम्मान भट तेज़ी से बढ़ाया है। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज़ कस्ते हुए कहा की इटली की प्रधानमंत्री ने क्या कहा, शायद उन्होंने सुना नहीं था, जॉर्जिया मेलोनी ने कहा था की प्रधानमंत्री मोदी को दुनियाभर में लोग प्यार करते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पेगासस मामले पर कहा की ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो राहुल गांधी ने अपना फोन जमा नहीं कराया। उन्होंने कहा कि ये अपने विदेशी दोस्तों के जरिये बार-बार देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।
भारत में रिकॉर्ड एफडीआई आ रहा है
हाल ही में नॉर्थ ईस्ट में हुए विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की जनता ने मोदी जी को जो प्यार दिया है… मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया है… भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है इस दुनिया में। क्या है… भारत में रिकॉर्ड एफडीआई आ रहा है।
कांग्रेस के एजेंडे पर सवाल
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मीडिया को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को बार-बार झूठ बोलने और देश का अपमान करने की आदत है. उन्होंने कहा कि भारत को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती, विदेशी दोस्तों और विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल करना उनकी आदत बन गई है। ये बातें कांग्रेस के एजेंडे पर सवाल उठाने वाली हैं।