Election Result : जारी है 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती, जानिए ताजा अपडेट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

Election Result : जारी है 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती, जानिए ताजा अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली सहित चार राज्यों में 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित चार राज्यों में 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में 23 जून को तीन लोकसभा और सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार को चल रही है।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों रामपुर और आजमगढ़ पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि समाजवादी पार्टी (सपा) आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर आगे चल रही थी। इस साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद क्रमश: आजमगढ़ और रामपुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खां के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव जरूरी हो गए थे।
पंजाब लोकसभा उपचुनाव
पंजाब की संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधायक चुने जाने के बाद और लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद संगरूर में उपचुनाव कराना पड़ा है। मान ने पिछले दो संसदीय चुनावों 2014 और 2019 में संगरूर सीट जीती थी।

1656224281 chunav

दिल्ली विधानसभा उपचुनाव
दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। पहले दौर की मतगणना पूरी होने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश भाटिया से 1,500 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
झारखंड विधानसभा उपचुनाव
झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। प्रथम चरण में सत्ताधारी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा’ की गंगोत्री कुजूर से कड़े मुकाबले में 46 मतों की बढ़त हासिल हुई है।
त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव
त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली में उपचुनाव हुए। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारदोवाली से चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।