आज देश के राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती चल रही हैं। बताया जा रहा हैं राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से काफी आगे निकल गई हैं। सूत्रों ने बताया हैं की सांसदो के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी हैं जिसमें द्रौपदी मुर्मू को भारी समर्थन मिला हैं । द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदो का समर्थन मिला व यशवंत सिन्हा को 208 सांसदो का ही समर्थन से ही मिला हैं।
द्रौपदी मुर्मू को राजग के अलावा गैर दलों ने भी अपना समर्थन दिया हैं। सांसदो की वोटों की गिनती के हिसाब से करीब 3 लाख के करीब वोटों के आंकडे पर पहंच गयी हैं। वही यशवंत सिन्हा को एक तिहाई ही मिल पाया हैं। अभी तक सिर्फ सासंदों की वोटों की गिनती हुई। लेकिन राज्य़ों के विधायक के वोटों की गिनती चल रही हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे खुलकर स्पष्ट हो जाएगे।
मान्य मतों की वैल्यू 5 लाख 23 हजार 600
रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने जानकारी दी है कि अब तक सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हुई है। एक ओर जहां द्रौपदी मुर्मू को अब तक 540 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 3 लाख 78 हजार है। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं और उनका मूल्य 1 लाख 45 हजार है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 748 वोट मान्य हुए हैं, जबकि 15 मतों को अवैध घोषित किया गया है। मान्य मतों की वैल्यू 5 लाख 23 हजार 600 है।
आपको बता दे की नतीजे स्पष्ट होने के बाद पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए उनके आवास पर जाएगे , जंहा केंद्र सरकार की पूरी कैबिनेट मौजूद रहेंगी ।