स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 80.67 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 4.29 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।मंत्रालय ने उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 80.67 करोड़ (80,67,26,335) से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।
सरकार गति को तेज करने और पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार देश में वैक्सीन प्रोडक्शन कंपनियों द्वारा उत्पादित की जा रही वैक्सीन की 75 प्रतिशत डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फ्री में सप्लाई कर रही है।
मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि इसके अलावा 48,00,000 वैक्सीन डोज पाइपलाइन में (भेजे जाने के लिए तैयार) मौजूद है। आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, 4.29 करोड़ से ज्यादा (4,52,07,660) कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना फिलहाल बाकी है।