इस साल के लिए पहले से अनुमान लगाए जा रहे है कि देशभर गर्मी से बुरा हाल होने वाला है। इस बात अंदाजा फरवरी में ही पड़ रही गर्मी से ही लगाया जा सकता है। बता दें विभाग ने भी चुनौतियां देनी शुरू कर दी है। देखा जाए तो फरवरी महीने में ही देशभर में मौसम तेजी से बदला है। कई राज्यों में गुलाबी ठंड की जगह गर्मी का अहसास होने लगा है। फरवरी में ही सूरज की तपिश ने सताना शुरू कर दिया है। पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है।
फरवरी में ही 37 डिग्री पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार इस बार लू समय से पहले शुरू हो सकती है, इसका सबसे ज्यादा असर फसलों पर देखने को मिल सकता है। तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। बात दें चंडीगढ़ की बात करें तो 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है।
मौसम विभाग के ट्वीट के मुताबिक, तेलंगाना, आंतरिक आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालंकि कहा ये भी गए है की हीट ववसे इस बार मार्च में ही महसूस हो सकती है जिसे फसल भी खराब हो सकती है और जनता को काफी परेशनी इतनी पड़ सकती है।