BREAKING NEWS

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर पॉर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने का लगा आरोप, केस हुआ दर्ज ◾गुजरात: PM मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के आरोप में AAP के आठ कार्यकर्ता गिरफ्तार◾PM Modi ने की घोषणा, गैस पाइपलाइन परियोजना पर एक समान शुल्क लगाया जाएगा◾Himachal Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं◾Himachal Weather Update: लाहौल और स्पीति में हल्का हिमपात, कई हिस्सों में बारिश◾पंजाब के CM भगवंत मान की बेटी को US में जान से मारने की मिली धमकी : स्वाति मालीवाल◾केजरीवाल ने दिल्ली की योगशाला क्लासेस बंद करने के लिए उपराज्यपाल और PM मोदी को ठहराया जिम्मेदार ◾RSS प्रमुख मोहन भागवत सिंधी समाज को आज संबोधित करेंगे, CM चौहान भी होंगे शामिल◾दिल्ली महिला आयोग ने Transgenders की स्थिति में सुधार के लिए जारी किए दिशानिर्देश ◾Delhi Fire News: दिल्ली के वजीरपुर की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस कर रही जांच ◾Delhi Fire News: दिल्ली के वजीरपुर की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस कर रही जांच ◾आजम खान के आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने तंत्र मंत्र से जुड़ी चीजों की पोटली फेंकी,पत्नी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल ◾गुजरात : रामनवमी के जुलूस पर पथराव, 24 लोगो को हिरासत में लिया, सभी नियमित गतिविधियां सामान्य रूप से जारी◾ राहुल की सदस्यता रद्द पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प में 4 घालय◾6 राशियों को मिलेंगे मेहनत के उत्तम परिणाम, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, शुक्रवार के दिन करें ये उपाय◾राहुल की सदस्यता रद्द पर जर्मनी ने किया समर्थन,सिब्बल ने कहा- विदेश से सपोर्ट की नहीं जरूरत◾कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटो में संक्रमण के 3,095 मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,208 ◾मुंबई: रामनवमी के शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय में झड़प, पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया◾उत्तर प्रदेश में पहली कक्षा से आठवीं तक नहीं होंगे विद्यार्थी फेल, अगली Class में होंगे प्रोन्नत◾इंदौर मंदिर हादसे में मारने वालों की संख्या पहुंची 35 के पार, CM चौहान अस्पताल में घालयों से करेंगे मुलाकात◾

अखिलेश यादव का ऐलान, सत्ता में आए तो CAA प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामले लेंगे वापस

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान अखिलेश ने ऐलान किया कि सपा की सरकार बनने पर सीएए व एनआरसी के विरोध में आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में सुमैया राना और गोंडा से बसपा के सांसद प्रत्याशी रहे मसूद आलम को सपा की सदस्यता दिलाई। 

सुमैया राना सीएए के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर पर मोर्चा खोलने के बाद सुर्खियों में आई थीं। अखिलेश ने ऐलान किया कि यूपी में 2022 में सपा की सरकार बनने पर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा। भाजपा सरकार जब तक नहीं जाएगी, तब तक लोकतंत्र नहीं बच सकता। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा छोटे दलों के लिए दरवाजे खुले रखेगी। सपा लगातार छोटे दलों को जोड़ रही है। भाजपा सरकार विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए झूठे मुकदमे लगा रही है।

उन्होंने कहा, नया कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है। किसान आंदोलन में सपा ने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। देश में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर इतने मुकदमे नहीं दर्ज हुए, जितने सपा नेताओं पर आंदोलन के दौरान लगे। हम किसानों के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे जो मंडियां बना रहे थे, वो इस सरकार ने बंद करवा दी। उन्होंने मांग की है कि किसानों को दोगुनी आय के बराबर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। बसपा से निष्कासित दो नेताओं ने भी मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें सांसद प्रत्याशी मसूद खां व पूर्व विधायक रमेश गौतम हैं। अखिलेश ने इनके करीब अपने 200 समर्थकों को भी सपा ज्वाइन कराई।