अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर गरीबों की जेब काटने और उनकी मूलभूत सुविधाएं छीनने का आरोप लगाया।
अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘पहले की सरकार में गरीबों के खातों में हजारों करोड़ों रुपये दिये जाते थे। आज ‘झूठ का फूल, लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है – गरीब की जेब काटना, गरीब के परिवार की मूलभत सुविधाएं छीन लेना।’’
पहले की सरकार में ग़रीबों के खातों में हज़ारों करोड़ों रुपया दिया जाता था आज झूठ का फूल ‘लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है।
आज केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है – ग़रीब तक की जेब काटना, ग़रीब के परिवार की मूलभत सुविधाएँ छीन लेना। #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/q5LVjtREX6
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 26, 2021
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष इन दिनों महंगाई, भ्रष्टाचार तथा कई अन्य मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।