13 फरवरी को सरोजिनी नायडू जयंती ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर सपा प्रदेश भर में आयोजित करेगी ‘महिला घेरा’.
‘महिला शक्ति’ का आह्वान है कि वे महिलाओं के मुद्दों को लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ें व इसे इतना बड़ा बनाएं कि दंभी सत्ता की नींद टूटे.
महिलाएं आगे आएं! #नहीं_चाहिए_भाजपा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 8, 2021
ट्वीट में उन्होंने अपील की, “ ‘महिला शक्ति’ का आह्वान है कि वे महिलाओं के मुद्दों को लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ें व इसे इतना बड़ा बनाएं कि दंभी सत्ता की नींद टूटे। महिलाएं आगे आएं।” यादव ने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया “भाजपा सरकार को देश की वैश्विक छवि ख़राब होने की भी चिंता नहीं है और हमारा मानना है कि वो अपने पूँजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए कृषि कानूनों के मुद्दे को उप्र के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी।” यादव ने दावा किया, “लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और भाजपा को हरा के, हटा के ही दम लेंगे।”
भाजपा सरकार को देश की वैश्विक छवि ख़राब होने की भी चिंता नहीं है और हमारा मानना है कि वो अपने पूँजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए कृषि क़ानूनों के मुद्दे को उप्र के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी।
लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और भाजपा को हरा के, हटा के ही दम लेंगे। pic.twitter.com/dFzNpJcKkh
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 8, 2021