समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और कहा कि यूपी में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है। सरकार परिवारवालों का दर्द समझे।
महिलाओं के ख़िलाफ़ जिस प्रकार बलात्कार, यौन उत्पीड़न व छेड़खानी के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं उससे निराश होकर भाजपा सरकार में बहन-बेटियाँ आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही हैं और सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है.
सरकार परिवारवालों का दर्द समझे.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 18, 2020
अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि “महिलाओं के खिलाफ जिस प्रकार बलात्कार, यौन उत्पीड़न व छेड़खानी के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं उससे निराश होकर भाजपा सरकार में बहन-बेटियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही हैं और सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है। सरकार परिवारवालों का दर्द समझे।”
वहीं उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई हालिया घटनाओं को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान कितना सफल रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।