उत्तर प्रदेश के मेरठ में अवैध तरीके से चल रही असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। लिसाड़ी गेट की आशियाना कॉलोनी में पिछले 10 सालों से यह अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने फैक्ट्री चला रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है।
क्राइम ब्रांच की टीम और लिसाड़ी गेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को आशियाना कॉलोनी में राशिद और इरशाद नाम के शख्स के घर में चल रही असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। भारी मात्रा में पिस्टल, तमंचे और बंदूक बरामद किए गए। साथ ही हथियार बनाने के उपकरण को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
यूपी : मथुरा की अदालत ने NIA कोर्ट में स्थानांतरित किया PFI कार्यकर्ताओं का मामला, दंगे भड़काने का भी है आरोप
पुलिस की जांच में पता चला है कि राशिद और इरशाद पिछले 10 सालों से फैक्ट्री संचालित कर रहे थे। मेरठ से पहले कन्नौज में भी पुलिस ने छापेमारी के दौरान असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में अवैध असलहा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, दो लोग मौके से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।