उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के मामले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हत्या की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के दस वरिष्ठ नेताओं के दल को विस्तृत जानकारी लेने को कासगंज भेजा है।
UP में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद गंभीर
कासगंज में पुलिस हिरासत में अल्ताफ की हत्या की घटना को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद गंभीर बताते हुए गांधी ने सवाल करते हुए कहा ‘‘क्या उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार नाम की कोई चीज बची है।’’ वाड्रा ने कहा ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस हिरासत में मौत के मामले में देश में सबसे ऊपर है। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।’’
कासगंज में अल्ताफ, आगरा में अरुण वाल्मीकि, सुल्तानपुर में राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में मौत जैसी घटनाओं से साफ है कि रक्षक भक्षक बन चुके हैं।
उप्र पुलिस हिरासत में मौत के मामले में देश में सबसे ऊपर है। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 10, 2021
प्रियंका गांधी ने महिलाओं की असुरक्षा को लेकर भी योगी सरकार को घेरा
उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर भी योगी सरकार को घेरा और कहा ‘‘सचिवालय हो, सड़क हो या और कोई स्थान उप्र, में महिला असुरक्षित है।
उप्र की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ाई इसी तरह खुद लड़ो।
तुम लड़की हो, लड़ सकती हो।देश की एक-एक महिला तुम्हारे साथ खड़ी है। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 11, 2021
महिला सुरक्षा’ के दावे की असलियत यही है
सरकार के ‘महिला सुरक्षा’ के दावे की असलियत यही है। उत्तर प्रदेश की एक बहन को यौन शौषण की शिकायत पर कार्रवाई न होने के चलते अपने साथ घटी घटना का वीडियो वायरल करना पड़ा। कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति होगी उसमें उप्र की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ई इसी तरह खुद लड़ों । तुम लड़की हो, लड़ सकती हो। देश की एक-एक महिला तुम्हारे साथ खड़ है।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कासगंज भेजा
इस बीच प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कासगंज में अल्ताफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या की जानकारी लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कासगंज भेजा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का दस सदस्यीय दल घटना का विस्तृत जायजा लेने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने कासगंज भेजा है।