यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। सपा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में 159 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सपा की लिस्ट में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम नहीं हैं। रामपुर सीट से सपा सांसद आजम खां को उम्मीदवार बनाया गया हैं। स्वार विधानसभा सीट से आजम के बेटे अब्दुल्ला को टिकट दिया गया है। अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा ने चरथावल सीट से पंकज मलिक, ऊंचाहार से मनोज पांडेय और कैराना से नाहिद हसन को मैदान में उतारा है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 24, 2022
शिवपाल को सपा ने दिया टिकट
अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी, लेकिन चुनाव से पहले चाचा-भतीजे में समझौता हो गया। अब वो समाजवादी पार्टी के सिंबल से जसवंत नगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी ने कैरान सीट से नाहिद हसन को टिकट दिया है। उसका नाम काफी दिनों से चर्चा में है, क्योंकि गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद है।
फतेहाबाद से BJP विधायक सपा में शामिल
सोमवार को फतेहाबाद से BJP विधायक जितेन्द्र वर्मा भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए, जिसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया। इसी के साथ बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा ने कहा कि BJP में निषाद समाज का तिरस्कार निरंतर जारी है, जिसके चलते वंचित वर्ग के नेता लगातार भाजपा छोड़ रहे हैं।
करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
बता दें कि अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ेंगे। इस विधानसभा सीट पर कुल वोटर 3 लाख 71 हज़ार के करीब हैं। इसमें 1 लाख 44 हज़ार यादव, 34 हज़ार शाक्य, 25 हज़ार राजपूत, 33 हज़ार जाटव, 16 हज़ार पाल, 14 हज़ार ब्राह्मण,14 हज़ार मुस्लिम और 10 हज़ार लोधी वोटर हैं। अखिलेश यादव ने करहल को अपनी कर्मभूमि बनाने का फ़ैसला किया है।