केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जाएंगे। शाह वहां राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। यूपी में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी है, तो यह संभावना बनी हुई है कि, वह अपने विरोधी दल सपा और बसपा के इस गढ़ में उन पर हमला बोलंगे। गौरतलब है कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से ही सांसद हैं। गृह मंत्री की आजमगढ़ यात्रा के कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर एक बजे आजमगढ पहुंच कर शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यशपालपुर आजमबांध में बनने वाले राज्य विश्विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना बहुप्रतीक्षित मांग रही है।
सुजीत श्रीवास्तव ने किया था विश्वविद्यालय के लिए आमरण अनशन
जिले आजमगढ़ में विश्वविद्यालय अभियान समिति के संयोजक डा ‘सुजीत श्रीवास्तव’ के संघर्ष व कई महीनों तक चले आमरण अनशन के बाद यहां के लोगों का यह सपना पूरा हो रहा है। आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज भी निर्माणाधीन है। चुनावी जानकारों का मानना है कि, सपा ने उत्तर प्रदेश में जब-जब सरकार बनाई तब-तब आजमगढ़ में विकास के काम तो खूब हुए लेकिन विश्वविद्यालय की मांग अधूरी ही रही। लेकिन अब इसका श्रेय भाजपा की योगी सरकार ने ले लिया है। अब राज्य विश्वविद्यालय के माध्यम से 13 नवंबर को भाजपा औपचारिक तौर पर अपना चुनावी बिगुल फुंकेगी।
जनसभा को करेंगे संबोधित
गृह मंत्री आजमगढ़ के बाद बस्ती स्थित शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में सवा तीन बजे सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ कर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले वह शनिवार को सुबह सवा दस बजे वाराणसी में भी दीनदयाल हस्तकला संकुल में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार शाम को वाराणसी पहुंचे शाह ने कल भाजपा के सभी विधानसभा सीटों के प्रभारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया था। अब राज्य विश्वविद्यालय के माध्यम से 13 नवंबर को भाजपा औपचारिक तौर पर अपना चुनावी बिगुल फुंकेगी।