श्री बद्रीनाथ धाम, छत्रपति शिवाजी महाराज के किला रायगढ़, श्री रंगनाथस्वामी मन्दिर, तमिलनाडु, श्री महाकालेश्वर मंदिर, हुतात्मा चन्द्रशेखर आज़ाद व बलिदानी बिरसा मुंडा की जन्मभूमि सहित सभी तीर्थों और बलिदानी वीरों के प्रेरणा स्थलों से मिट्टी, जल और अन्य वस्तुएं अयोध्या पहुंची हैं। pic.twitter.com/YRbi5MDs5t
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 1, 2020
विहिप धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा ने शनिवार को बताया कि गोण्डा, बस्ती व बाराबंकी जिलों की 84 कोसी, चौदह कोसी और पंचकोसी सीमाओं के अन्तर्गत स्थित त्रेतायुग युग के महर्षि उद्दालक ऋषि, योग प्रेता महर्षि पतंजलि के जन्मभूमि, भगवान सुभगनाथ, महाराजा दिलीप द्वारा निर्मित ऐतिहासिक काली भवानी मंदिर, भगवान दुःखहरण नाथ मंदिर के गर्भगृह की पावन मिट्टी एकत्र कर श्री अयोध्या धाम ले जायी जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



