उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर सब दंग रह गए हैं। बीते शनिवार 7 दिसंबर को बारात में मारपीट का मामला सामने आया है। दूल्हे के साथ उसके परिवार और बारातियों को खूब मारा गया है।
खबरों की मानें तो नांगलजाट गांव में बाराती देर रात को बारात लेकर पहुंचे जिसके बाद गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने उनकी जमकर पीटाई कर दी। इतना ही नहीं लड़की पक्ष वालों ने अर्धनग्न करके दूल्हे को पीटा। मामला बढ़ता हुआ देख पुलिस ने गांववालों और घरवालों से बारातियों को बचाया।
यह है पूरा मामला
खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योतना समारोह में बिजनौर के धामपुर के रहने वाले युवक ने नांगलजट गांव की लड़की से डेढ़ महीने पहले शादी की थी। हालांकि लड़की ने सामाजिक तौर से ससुरालवालों से कहा कि वह उसकी दोबारा से शादी कराएं। युवती की बारात दोपहर को 6 तारीख को आनी थी लेकिन वह शाम को देर से पहुंची। बारात के देर से आने पर दोनों पक्षों के बीच में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच में हाथपाई तक की नौबत आ गई।
बारातियों को दूल्हे के साथ पीटा
बारातियों ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था जिसके बाद दूल्हें, परिजनों और कुछ बारातियों को लड़की पक्ष ने बंद कमरे में अर्धनग्न करके पिट दिया। इतना ही नहीं लड़के वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि 80 हजार रूपए की रकम और जेवर जो दुल्हन को गिफ्ट में देने थे वो भी लड़की पक्ष वालों ने हड़प लिए। पुलिस को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला वह मौके पर पहुंच गई।
खूब बवाल हुआ
समारोह में मार-पिटाई के बाद हड़कंप मच गया। बारात में आए बारातियों में से कुछ जान बचाकर वहां से भाग गए और कुछ ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर थाने में दोनों पक्षों को ले गई। उसके बाद दूल्हे के साथ जाने से दुल्हन ने मना कर दिया।