UP में BJP ने शुरू किया परिवार संपर्क अभियान, स्वतंत्रदेव ने घर-घर बांटे PM मोदी के पत्र - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

UP में BJP ने शुरू किया परिवार संपर्क अभियान, स्वतंत्रदेव ने घर-घर बांटे PM मोदी के पत्र

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचने के लिए संपर्क व संवाद अभियान शुरू किया।

कोरोना महामारी के संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचने के लिए संपर्क व संवाद अभियान शुरू किया। इसी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने गुरुवार से परिवार संपर्क अभियान शुरू किया। आज से शुरू हुआ ये अभियान 15 जून तक चलेगा।
इसके अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लखनऊ में उत्तरी मंडल कमनकामेश्वर वार्ड के बूथ नंबर 153ए, बाबूगंज में संपर्क कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर मुंह पर मास्क और हाथ पर दस्ताने पहनकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र बांटा।
स्वतंत्रदेव सिंह ने लोगों के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र व केंद्र सरकार-2 के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों सहित प्रदेश की भाजपा सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक सौंपा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी देते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक भी किया।
1591869405 dev
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व की बदौलत कड़े-बड़े फैसले लेकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया। अग्रेंजों और एक परिवार का जो शासन रहा। 70 सालों की समस्या का समाधान मोदी जी ने किया। 1 वर्ष के अंदर कश्मीर से 370 और 35-ए हटाया। वहां के लोग आज खुशहाल है। तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाना। 
नगरिकता संसोधन बिल पास होने से बाहर रह रहे लोगों को नागरिकता मिल रही है। वह खुश हो रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनके नेतृत्व में आज मंदिर निर्माण हो रहा है। आयुष्मान योजना से बहुत सारे लोगों को लाभ मिला है। गांव, गरीब कल्याण के लिए सैकड़ो योजनाएं है। बीजेपी यही सब योजना घर-घर लेकर जा रही है। वैश्विक महामारी कोरोना में मोदी और योगी सरकार ने डटकर मुकबला किया है।” 
1591869463 dev2
इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के चिठ्ठी को लेकर घर-घर पहुंचे। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर पर संपर्क की योजना है। अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला संगठन एवं मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सांसदों, विधायकों, केंद्र व राज्य के मंत्री, विभिन्न आयोगों-निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यों व सभी दायित्वधारी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर परिवार सम्पर्क कर अभियान में भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।