हापुड़ में आपसी रंजिश के चलते BJP नेता की गोली मारकर हत्या

Summary :

उत्तर प्रदेश में हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में सोमवार को आपसी रंजिश के चलते भारतीय जनता पार्टी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश में हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में सोमवार को आपसी रंजिश के चलते भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिहं ने यहां बताया कि धौलाना के भाजपा मंडल महामंत्री और करनपुर जट्ट निवासी राकेश शर्मा (36) सुबह मोटरसाइकिल से स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे। 
इसी बीच कुछ कार सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मृत्यु हो गयी। 

COP 14 में बोले PM मोदी – जलापूर्ति बढ़ाना और जल पुनर्भरण जल रणनीति का हिस्सा

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  हत्या का कारण जमीन विवाद में आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Desk Team