कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी।
आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।
सरकार वही।
व्यवहार वही। pic.twitter.com/rTcGQiG3Ai— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2021
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर राहुल गांधी ने योगी सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। उन्होंने ट्वीट कर एक खबर शेयर की। इस खबर में यह बताया गया है कि कैसे कन्नौज, लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा हुई।
उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है। pic.twitter.com/poT0aOxxBD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2021
बता दें कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई। नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़े गए। लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए।