उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के OSD मोतीलाल सिंह की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना में मोती लाल सिंह की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने दुख व्यक्त किया है।
हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी जानवर को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है। अचानक किसी जानवर के बीच में आ जाने के कारण तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरा गई।
CM श्री @myogiadityanath जी महाराज ने मा. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है।
महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 26, 2022
सड़क हादसे में मोतीलाल सिंह की पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। CM योगी आदित्यनाथ ने मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।