SP के किले से कल CM योगी भरेंगे हुंकार, सहसवान में 770 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

SP के किले से कल CM योगी भरेंगे हुंकार, सहसवान में 770 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले के लिये 770 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले के लिये 770 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिले की 6  विधानसभा सीटों में से पांच पर कब्जा किया था मगर सहसवान में उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) से हार का सामना कर मायूस होना पड़ा था। सहसवान को सपा के अभेद किले के तौर पर जाना जाता है। 1993 से सपा का इस सीट पर दबदबा रहा है। 2007 के विधानसभा चुनाव मे सपा के ओमकार सिंह यादव को बाहुबली डी पी यादव ने 109 वोट के मामूली से अंतर से हराया था। 
ओमकार सिंह यादव 1991 मे पहली बार जनता दल से विधायक बने। 1993 मे सपा के मीर मजहर अली ने ओमकार सिंह को चुनाव हराया। ओमकार सिंह सपा मे आ गए और 1997, 2002, 2012, 2017 मे सपा से विधायक बने। 1996 मे मुलायम सिंह यादव ने भी सहसवान से चुनाव लड़ा और बीजेपी के महेश चंद्र गुप्ता से 54159 के भारी अंतर से चुनाव जीता। 1996 से अभी तक बीजेपी कभी इस सीट पर दूसरे पायदान पर भी नही रही। महेश चंद्र गुप्ता वर्तमान मे बदायूं सदर सीट से विधायक है और नगर विकास राज्य मंत्री है।
सहसवान सीट यादव और मुस्लिम बाहुल्य सीट है। 2012 मे बीजेपी ने सहसवान से मुस्लिम प्रत्याशी उतारा। बीजेपी के शकील आलम सैफी को मात्र एक फीसदी (2238) वोट मिला था लेकिन उत्तर प्रदेश मे बीजेपी से अकेले मुस्लिम प्रत्याशी होने की वजह से सैफी मीडिया की सुर्खियों मे रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट पर किसी भी पार्टी को वॉक ओवर नहीं देना चाहते है। 
बीजेपी जिला अध्यक्ष, बदायूं राजीव गुप्ता ने बताया कि ये कार्यक्रम केवल सहसवान विधान सभा के लोगों के लिए ही है। हमारे कार्यकर्ता बूथ तक जा रहे है। मंडल का प्रभावी कार्यकर्ता सहसवान विधान सभा के प्रत्येक बूथ पर प्रवासी के रूप मे नियुक्त किया गया है। शक्ति केंद्र  संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियां प्रत्येक बूथ से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने मे नियुक्त की गयी है। यही हमारा लक्ष्य है। कार्यकर्ता और मौसम दोनों का हमे भरपूर साथ मिल रहा है। कल मुख्यमंत्री 770 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।