उत्तरप्रदेश
विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी ने शानदार
प्रदर्शन करते हुए, जीत हासिल की। योगी
आदित्यनाथ एक बार फिर से प्रदेश में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने जा रहे हैं। इस
बीच यूपी में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर सत्ता में आने वाली बीजेपी गठबंधन के
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। 25 मार्च
को शाम 4 बजे से लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का
आयोजन होने जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
होंगे ये अतिथि
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की राजनीति के कई
दिग्गज शामिल होने वाले हैं। राजनेताओं के अलावा समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, देश की प्रमुख मठों और मंदिरों के महंत
भी मौजूद रहेंगे। साथ ही उद्योग जगत समेत अन्य क्षेत्रों से भी प्रसिद्ध हस्तियां
समारोह में एकजुट होंगे।
12
राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में 12
राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले है। मुख्यमंत्रियों की इस लिस्ट में गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल
प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री का नाम शामिल किया गया
हैं। साथ ही विपक्षी पार्टियों के वरिष्ट नेताओं को भी आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा
है।
शपथ
ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर
25
मार्च को लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां कई दिन पहले से ही
जोरों-शोरों से हो रही है। पूरे लखनऊ शहर की शानदार तरीके से सजावट की जा रही है। समारोह
के दिन के लिए सड़कों को फूलों से सजाया जा रहा है। बीजपी के प्रदेश मुख्यालय को
भी भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर है। स्टेडियम परिसर में 27 हजार कुर्सियां और
स्टैंड में 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के भी
कड़े इतजाम किए गए है। शपथ ग्रहण समारोह में 10 आईपीएस अधिकारी, 15 अपर पुलिस अधीक्षक, 8 कंपनी पीएसी, 5 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल और
350 यातायात पुलिस तैनात रहेगी। डीजीपी मुख्यालय की ओर से अधिकारियों को सुरक्षा
प्रबंधन के लेकर सख्त निर्देश दिए गए है।