BREAKING NEWS

IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 रन से हराया ◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾हावड़ा के काजीपाड़ा में स्थिति शांतिपूर्ण; सीआईडी ने झड़पों की जांच शुरू की◾''सावरकर के बलिदान की अनदेखी नहीं कर सकते, पर आज देश के समक्ष अधिक ज्वलंत मुद्दे''◾राजनीति का अखाड़ा बना संभाजीनगर: रविवार को MVA करेगी रैली, BJP निकालेगी सावरकर गौरव यात्रा◾भारतीय प्रणाली मजबूत, विदेशी निवेशकों को देती है भरोसा: निर्मला सीतारमण◾गुजरात कांग्रेस 300 से ज्यादा सम्मेलनों का करेगी आयोजन, राहुल गांधी को भी भेजा गया निमंत्रण ◾पीएम की डिग्री को लेकर BJP-AAP में तकरार: सुधांशु त्रिवेदी बोले- मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल◾Delhi: होटल में मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस◾यूपी में बरसात-ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश ◾‘पर्यावरण और वन संबंधी कानूनों को कमजोर कर रही है सरकार’, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾कर्नाटक चुनाव से पहले IT विभाग का बड़ा एक्शन, JD(S) से जुड़े सहकारी बैंक की तलाशी ली◾West Bengal: BJP बोली- हिंदू खतरे में हैं, महुआ मोइत्रा का पलटवार- 2024 तक यही चलेगा ◾अमृता फडणवीस रिश्वत मामला: सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका◾Udaipur News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सड़क पर उतरे वकील, कर रहे ये मांग ◾कंझावला कांड : दिल्ली पुलिस सात आरोपियों के खिलाफ 800 पृष्ठों का आरोपपत्र किया दाखिल ◾शिक्षक घोटाला: ED ने गिरफ्तार प्रमोटर अयान शील की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया ट्रैक ◾

कांग्रेस पार्टी शुरु करेंगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, केंद्र की खराब नीतियों से कराएगी अवगत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तरप्रदेश में ग्रामीण स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने और पहुंच बनाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा कार्यक्रम के लिए फरवरी माह में राज्य का दौरा कर सकती हैं।

भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनवाएंगी कांग्रेस

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों को केंद्र सरकार की विफलताओं से अवगत कराना है। राहुल गांधी द्वारा 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान अपने अनुभव साझा करने वाले एक पत्र के साथ, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य अगले दो महीने की अवधि के दौरान पूरे राज्य में लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने के लिए तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक प्रचार करना है।

इस अभियान के जरिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता् अशोक सिंह ने बताया,  गणतंत्र दिवस से शुरू इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समाज में देखी जा रही नफरत और उप्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराना है। हमने किसानों की आत्महत्या, युवाओं के साथ विश्वासघात और कैसे उनके सपनों को केंद्र और राज्य सरकारों ने तोड़ा है, जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ में कुछ तथ्य प्रस्तुत किये हैं।

डोर टू डोर होगा प्रचार अभियान

उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिये राज्य के सभी 849 प्रखंडों के प्रभारियों को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे। सिंह ने कहा, अब हम 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' अभियान के माध्यम से लोगों के कल्याण के मुद्दों पर जनता के पास जाएंगे, जिसमें पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और क्षेत्रीय अध्यक्ष और उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। सिंह ने कहा कि गांवों में चौपाल और सभा आयोजित कर देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की जाएगी।

राहुल गांधी को सौंपेंगे पत्र

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस अभियान के प्रभारी हरियाणा से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा एक दो दिन में इसका जायजा लेने लखनऊ आएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिये कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के मुताबिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रांतीय अध्यक्षों ने विस्तार से चर्चा की है। सिद्दीकी ने कहा कि उप्र के 75 जिलों में पूर्व मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को जिला समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है और लोगों को इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र सौंपा जाएगा।

प्रियंका वाड्रा नारी शक्ति पर उठाएगी आवाज

 गांधी के इस पत्र में उनकी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा के दौरान के मीठे और खट्टे अनुभव के साथ-साथ देश और राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा सरकार के कथित अत्याचारों का भी जिक्र होगा। सिद्दीकी ने कहा कि गांव-गांव में चौपाल लगाकर जनता से चर्चा की जाएगी। सिद्दीकी ने कहा, अगर किसी को लगता है कि सरकार ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है तो उनके लिए खुला ऑफर है, प्रियंका गांधी उनके लिए लड़ेंगी और उन्हें उनका हक दिलाएंगी। सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के संदेश को प्रदेश मुख्यालय से ब्लॉक स्तर तक ले जाने का लक्ष्य है।

विपक्षी  दल नहीं हुआ था पदयात्रा में शामिल

जनवरी में दिल्ली से उप्र को पार करने के दौरान राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने हरियाणा में प्रवेश करने से पहले गाजियाबाद, बागपत और शामली की यात्रा की थी। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल राज्य में बागपत में यात्रा में शामिल हुई थी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने यात्रा को शुभकामनाएं दी थीं, लेकिन दोनों उसमें शामिल नहीं हुए थे।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में बना पाएगी पकड़ 

राज्या में 2017 के विधानसभा चुनाव में सात सीट पर चुनाव जीतने वाली कांग्रेस 2022 के चुनाव में दो सीट पर सिमट गयी और अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अपनी जमीन मजबूत करने का प्रयास कर रही है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर ही कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर सकी। यहां तक कि उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी भी पिछले आम चुनाव में परिवार की पारंपरिक अमेठी सीट से हार गए थे।