कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्य ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। टिकट न मिलने से प्रियंका ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति गहरी नाराजगी दिखाई थी। उन्होंने कांग्रेस में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के लिए रिश्वत की मांग की है।
लखनऊ में बीजेपी ज्वाइन करने के बाद प्रियंका मौर्य ने कहा, समाज सेवा के लिए मैं कांग्रेस से जुड़ी थी, मुझे कहा गया आप मेहनत करें फल ज़रुर मिलेगा। एक स्लोगन मिला लड़की हूं लड़ सकती हूं। मैं आज कहूंती हूं लड़की हूं लड़ने का हुनर रखती हूं,मेहनत भी की,परिणाम भी अच्छे आए पर मुझे लड़ने का मौका नहीं मिला।
BJP की बड़ी सेंधमारी, मुलायम के साढू प्रमोद गुप्ता ने थामा कमल, बोले- अखिलेश ने नेताजी को बना रखा बंधक
गौरतलब है कि सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने से प्रियंका नाराज थीं और उन्होंने दावा किया कि उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा के सहयोगी द्वारा रिश्वत देने के लिए कहा गया था। प्रियंका मौर्य के आलावा आज बीजेपी में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के बहनोई प्रमोद गुप्ता भी शामिल हुए हैं।
इस बीच रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया, जबकि सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल ने भी सपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने डिप्टी स्पीकर के पद से भी इस्तीफा दे दिया, जिसके लिए वे पिछले साल अक्टूबर में चुने गए थे।