देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से कई जिलों के हालात बहुत ही ज्यादा खराब हो गए है। सभी फसले पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। इन जिलों के 1370 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। 24 घंटो में बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दे कि इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन यूपी के कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। कई जिलों में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हो सकती है।
बाढ़ की चपेट में आए 1370 गांव
दरसअल, यूपी में बीते पिछले हफ्ते हुई बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। जिसकी वजह से लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है।कई मकान गिर गए है। पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में बाढ़ ने चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है। बाराबंकी में 1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। साथ ही बहराइच में घाघर का कहर जारी है। बलरामपुर जिले में राप्ती नदी में बाढ़ की वजा से भारी तबाही हुई है। लगभग 350 गांव इसकी चपेट में आ गए है। हाल इतना ज्यादा बुरा हो गया है कि लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस गया है। उनको अपनी छतों पर ही रहना पड़ रहा है।
सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ की वजह से हुई इस जनहानि पर शोक जताया है। यूपी में भारी बारिश की वजह से बिजली गिरने, सांप काटने और डूबने कई लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को तत्काल राहत राशि देने के निर्देश दिए है।