उत्तर प्रदेश के देवरिया में बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की निर्मम हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने छेड़खानी और हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी गई है।
इकौना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी भोला प्रसाद (50) की बेटी गुरूवार की देर शाम अपने दरवाजे पर कड़ी थी। उनके पड़सी के घर आए रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। छेड़खानी की जानकारी मिलने पर बेटी का पिता भोला प्रसाद आरोपी के घर जाकर छेड़खानी का विरोध कर रहा था। इस बीच आरोपी पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर पीड़ित के पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मथुरा : लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल भोला प्रसाद को परिजन जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने घायल की गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने छेड़खानी और हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।