BREAKING NEWS

आनंदीबेन पटेल ने कही- 'शिक्षा का मतलब सिर्फ अवार्ड और मेडल प्राप्त करना नहीं'◾‘मेहुल चोकसी को बचाने का प्रयास कर रही है केंद्र सरकार’, AAP सांसद राघव चड्ढा ने लगाए आरोप ◾चोकसी रेड नोटिस मामला: CBI ने कहा, मेहुल को वापस लाने के हर संभव प्रयास जारी◾Piyush Goyal ने कहा- 'गैर जिम्मेदार विपक्ष जानबूझकर संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है'◾शिवसेना नेता दादा भुसे का बड़ा दावा, कहा- संजय राउत की वफादारी शरद पवार के साथ◾चुनावी राज्य कर्नाटक में 25 मार्च को होगा PM Modi का दौरा◾Operation Amritpal: पंजाब पुलिस का एक्शन, अमृतपाल को भगाने में मदद करने वाले 4 लोग गिरफ्तार◾Karnataka polls: सिद्धरमैया की चुनावी सीट पर सस्पेंस, ‘कोलार और बादामी’ बनी चर्चा का केंद्र ◾Delhi Budget 2023: विवादों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बजट को दी मंजूरी◾K. Kavita ने निजता के अधिकार का मुद्दा लेकर ED को लिखा पत्र◾कामकाज पर हो चर्चा, संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी- कांग्रेस ◾राहुल गांधी ने ओम बिरला से किया आग्रह, कहा- मेरे खिलाफ मंत्रियों ने बेबुनियाद आरोप लगाए, जवाब देने का मौका मिले◾दिल्ली: BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता पर एक्शन, सदन से एक साल के लिए सस्पेंड, जानें वजह ◾JPC की मांग पर अड़े विपक्षी दल , संसद भवन के गलियारे में किया प्रदर्शन, ‘वी वांट जेपीसी’ के लगाए जोरदार नारे ◾PTI पर प्रतिबंध लगाने के लिए, पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन ने दिए संकेत◾अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक्शन पर CM केजरीवाल ने कहा- शांति भंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई◾एलन मस्क ने कहा - 'ट्विटर जल्द ही लंबे फॉर्म वाले ट्वीट्स को 10 हजार अक्षरों तक बढ़ाएगा'◾यूपी: पूर्वांचल के किसानों को PM मोदी की सौगात, मिलेगा इंटीग्रेटेड पैक हाउस, जानें इसके फायदे◾कांग्रेस का भाजपा IT cell पर पलटवार, कहा- PM मोदी ने देश में खड़ी की जुमलेबाजी की इमारत◾केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी ममता बनर्जी◾

महिला सशक्तिकरण का मजाक....मैनपुरी में 71 वर्षों से नहीं मिला अवसर, क्या डिंपल तोड़ेंगी रिकॉर्ड? पढ़े रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव की चर्चा देश के हर कोने में होने जा रहे चुनाव से अधिक है।समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई यह सीट भाजपा और सपा के लिए नया सियासी अखाड़ा बन चुकी है। मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है। जिसे भेदना भगवा पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं बात करे प्रत्याशियों की तो अभी तक कोई भी महिला उम्मीदवार मैनपुरी में जीत हासिल नहीं कर सकी है। 

सपा ने इस क्षेत्र में अपने 33 वर्षों के लंबे शासन के उपरांत पहली बार किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। आपको बता दे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पार्टी की ओर से चुनावी रण में है। डिंपल यादव के लिए विरासत को बचाए रखने के साथ-साथ इस मिथक को तोड़ना भी चुनौती है। कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव का मुकाबला भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से है।  

चुनौतियों से घिरी डिंपल; सपा ने झोंकी ताकत 

बता दे कि मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में तृप्ति शाक्य को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह जीत हासिल करने में विफल रही। कांग्रेस ने सुमन चौहान को 2004 में टिकट दिया पर वह भी नाकाम रही। मैनपुरी जनपद में महिला वोटरों की संख्या 8 लाख से अधिक होने के बावजूद राजनीतिक पार्टियां उन्हें मौका देने से परहेज करती आई है। एकतरफ तमाम सियासी दल महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को उठाकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास करते है। वहीं दूसरी ओर उन्हें नेतृत्व करने का अवसर नहीं देते। इस लोकसभा क्षेत्र में आज तक किसी महिला के न जीतने का मिथक डिंपल तोड़ पाएंगी या नही। ये तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। आपको बता दे कि मैनपुरी में 5 दिसंबर को मतदान होंगे और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।