उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दिनों MMS कांड हुआ था, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही थी। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को अरेस्ट करने के बाद कई वीडियोस रिकवर फोन से कर लिया है। ये MMS कांड कानपुर के एक फेमस हॉस्टल में हुआ था। पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल संचालक मनोज पांडे और महिला वार्डन समेत एक स्वीपर को गिरफ्तार किया था, जिन्हे अब कोर्ट से जमानत मिल गई है।
आरोपियों के फोन से वीडियो हुए रिकवर
एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों को जमानत इसलिए मिल पाई है, क्योंकि पुलिस अदालत में उन लोगों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं दिखा पाई थी। जमानत मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी के मोबाइल से वीडियो रिकवर कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तार होने से पहले वीडियोस को डिलीट कर दिया था। पुलिस को फोन से 12 वीडियो मिले है, जिनकी जाँच हो रही है।
आरोपी हॉस्टल में करता था सफाई का काम
एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवक कानपुर के हॉस्टल में पिछले 8 साल से काम कर रहा था। उसका काम कमरों की सफाई करना था। जिस वजह से वो बहुत आसानी से लड़कियों के कमरे में आता जाता था। वो कमरे में घुसते ही कैमरा ऑन करके वीडियो बनाना शुरू करता था। फिर उसने धीरे-धीरे फोन से छात्राओं के नहाते समय का वीडियो बनाने लगा। पुलिस के अनुसार उसे कमरे में वार्डन भेजती थी। वो उस समय सफाई करता था, लड़कियां या तो सोई होती थी या फिर नहा रही होती थी।