उत्तरप्रदेश के लखनऊ से हैवानियत की शिकार हुई इंसानियत को शर्मसार को कर देनी वाली घटना सामने आ रही है। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी।लड़की का शव फंदे पर लटका मिला। छात्रा के परिवारीजनों ने मोहल्ले में रहने वाले एक किशोर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया
इंदिरानगर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। गुरुवार को डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। छात्रा की मां के मुताबिक बेटी एक विद्यालय से 10वीं की छात्रा थी। दोपहर वह काम पर गए थे। इस बीच बेटी घर पर अकेली थी। शाम करीब 4:30 बजे लौटे तो घर से निकलकर एक लड़का भाग रहा था।
छात्रा और आरोपित दोनों नाबालिग
वह घर पहुंचे तो अंदर फंदे पर बेटी का शव लटक रहा था। उसके कपड़े अस्त-व्यवस्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंची फंदे से शव को उतारा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा और आरोपित दोनों नाबालिग है। छात्रा के परिवारीजन की तहरीर पर जांच की जा रही है। छात्रा और आरोपित दोनों की फोन पर बात भी होती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।