लखनऊ सिविल अस्पताल के ओपीडी में जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अस्पताल में पुरुषों का एक ग्रुप जन्मदिन का जश्न मानते हुए ज़ोरदार हंगामा कर रहा है।
सूत्रों ने बताया कि रविवार आधी रात को जन्मदिन मनाया गया जिससे मरीज काफी परेशान हुए। यह सब करीब एक घंटे तक चलता रहा। वीडियो क्लिप में कुछ लोगों के चेहरे पर केक लगा हुआ भी देखा जा सकता है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ आनंद ओझा ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस टीमों के साथ STF भी ‘गालीबाज’ के पीछे
उन्होंने कहा, हम वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग है, ने सोमवार को यहां सिविल अस्पताल के ओपीडी में जन्मदिन समारोह मनाए जाने के एक वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए।