उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। हत्या और दुष्कर्म के इस मामले में पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कुछ ही समय पहले जमानत पर बाहर आया था। आरोपी ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश सिंह ने कहा कि लड़की 4 नवंबर को लापता हो गई थी और शनिवार को उसका शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसपी ने बताया कि रविवार को पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
UP : यौन इच्छाओं को खारिज करने पर प्रेमी ने नाबालिग लड़की को किया आग के हवाले, हालत गंभीर
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर को जब उसने लड़की को अकेले देखा, तो वह उसे अगवा कर एक जंगल में ले गया। उसने पहले लड़की का दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को हाल ही में एक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में जमानत पर जेल से रिहा किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



