हाथरस गैंगरेप मामले में लापरवाही और फिर जबरन अंतिम संस्कार को लेकर उत्तर प्रदेश की पुलिस विवादों के घेरे में है। राज्य पुलिस के इस रवैए की निंदा की देशभर में कड़ी निंदा हो रही है। वहीं मामले में संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) ने यूपी पुलिस से जवाब मांगा है। बता दें कि हिंदू समाज में सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता।
महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश अवस्थी को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में आयोग ने रात के समय पीड़िता काअंतिम संस्कार किए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। महिला आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन से भी कहा गया है कि वह इस विषय में जल्द से जल्द जवाब दे।
हाथरस गैंगरेप : पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया
आयोग का कहना है कि इस घटना के संदर्भ में उसने उत्तर प्रदेश पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी जो उसे मिल गई है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पुलिस ने पीड़िता का मंगलवार देर रात “जबरन” अंतिम संस्कार करा दिया।
गौरतलब है कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Download Android App
Download iOS App



