उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बरेली जिले के फतेहगंज क्षेत्र के भोलापुर गांव में एक बच्चे ने खेलते -खेलते घर के आगम में घूम रहे जहरीले सांप के बच्चे को निगल लिया, हालांकि गनीमत रही कि सांप को पूरा निगले जाने से पहले बच्चे की मां ने सांप की पूंछ बच्चे के मुंह में देख ली। और तुरंत पूंछ पकड़कर बाहर खींच लिया।
जानकारी के मुताबिक बच्चे ने सांप को थोड़ा सा काट लिया था और जब उसकी मां ने उसके मुंह में कुछ देखा तो उसने उसे लगभग निगल ही लिया था। जब मां ने उसे बाहर निकाला तो देखकर हैरान रह गई कि यह एक सांप था। जिसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बच्चे के पिता धरमपाल छह इंच लंबे मरे हुए सांप को अपने साथ अस्पताल लेकर गए। बच्चे को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया और उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। बच्चे के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका एक साल का बेटा शनिवार सुबह आंगन में खेल रहा था। बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया।
इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा। बच्चे की मां ने जैसे ही देखा, उसने आनन-फानन सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकाला। तब तक सांप के बच्चे की मौत हो चुकी थी। जिस सांप को बच्चे ने निगला था वह एक क्रेट हैचलिंग (करैत) सांप था, जो बेहद जहरीला होता है।
क्रेट हैचलिंग और आम वुल्फ सांप अक्सर समान दिखते हैं। उनकी स्किन के एक जैसे पैटर्न के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हेाता है। क्रेट हैचलिंग के काटने से इंसान की मौत हो सकती है लेकिन वुल्फ घातक नहीं होता है।