विपक्ष मोदी को जितनी गालियां देगा उतनी ही शान से खिलेगा कमल : अमित शाह

Summary :

हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी मारे तो इनके गुट में क्यों खलबली मच गयी? वो इनके चचेरे ममेरे थे क्या? पाकिस्तान से गोली आयेगी तो गोला जायेगा।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना इसलिये आज डिक्शनरी की कोई ऐसी गाली नहीं होगी जो कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं ने मोदी को न दी हो। शाह ने कहा कि वह इन नेताओं से कहना चाहते हैं कि वह गालियों का जितना कीचड़ फैलाएंगे, उतने ही शान से कमल खिलेगा।

संतकबीर नगर में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा ” नरेंद्र मोदी को कांग्रेस, मायावती, अखिलेश सब गालियां दे रहे हैं, उन्हें कभी हिटलर कहा जाता है, कभी मुसलोनी और कभी हत्यारा। दरअसल वह सहन नहीं कर सकते हैं कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बने।

शाह ने कहा, ‘‘ मैं इन नेताओं से कहना चाहता हूं कि आप जितनी गालियों का कीचड़ फैलाओगे उतनी ही शान से कमल खिलेगा। मायावती कहती हैं कि मोदी पिछड़ा नहीं है, हां सही है कि वह पिछड़ा नहीं बल्कि अति पिछड़ा समाज से हैं। यह हमारे लिये गर्व की बात है कि एक अति पिछड़ा समाज का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है।’’

आजमगढ़ में बोले मोदी-‘महामिलावट’ सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता

उन्होंने कहा ”पुलवामा में हमारे 40 जवान शहीद हुए, पाकिस्तान समझा कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक करेगा लेकिन 56 इंच के सीने वाले मोदी ने एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा दिये। देश भर में खुशियां मनायी जाने लगी, पटाखे फोड़े जाने लगे। लेकिन एयरस्ट्राइक के बाद राहुल बाबा और बुआ-भतीजा के चेहरे लटक गये इनके कार्यालयों में मातम छा गया। इन्हें लगा कि अब उनका वोट बैंक नाराज हो जायेगा।

हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी मारे तो इनके गुट में क्यों खलबली मच गयी? वो इनके चचेरे ममेरे थे क्या? पाकिस्तान से गोली आयेगी तो गोला जायेगा। देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बना दे, कोई भी आंख नही दिखा पायेगा, मोदी दोबारा पीएम बने एक-एक घुसपैठिये को घुस कर मारेंगे, देश को सुरक्षित मोदी के अलावा कोई नहीं कर सकता है।’

प्रतापगढ़ में प्रियंका गांधी ने PM मोदी को बताया कायर और कमजोर प्रधानमंत्री

‘ उन्होंने संतकबीर नगर से बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद को जिताने की अपील की। गौरतलब है कि प्रवीण निषाद पिछले उपचुनाव में गोरखपुर सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे लेकिन इस लोकसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गये और संतकबीरनगर से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में है।

Desk Team