मेरठ में CAA के विरोध प्रदर्शन दौरान लोगों ने पुलिस पर चलाई थीं गोलियां, यूपी पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज

Summary :

नागरिकता कानून विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरठ हिंसा में पुलिस वालों पर गोली चलाने का यूपी पुलिस ने वीडियो फुटेज जारी किया है।

नागरिकता कानून विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरठ हिंसा में पुलिस वालों पर गोली चलाने का यूपी पुलिस ने वीडियो फुटेज जारी किया है। नागरिकता कानून को लेकर हुई मेरठ हिंसा में लिसाड़ी रोड स्थित ट्यूबवेल तिराहा पर दो पिस्टलों से पुलिस पर गोलियां चलाई गईं। इसका खुलासा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ। यह फुटेज अब पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार को दो युवकों के पिस्टल से फायरिंग करते हुए फोटो जारी कर दिए। इन्हें पहचानने की अपील जनता से की गई है। प्रशासन का आकलन है कि पिछले शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों के उपद्रव में 40 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। 

प्रधानमंत्री मोदी के डिटेंशन सेंटर वाले बयान पर राहुल का वार, बोले- RSS के PM भारत माता से झूठ बोलते हैं

ट्यूबवेल तिराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस को तीन फुटेज मिली हैं। आरिश फ्लोवर्स डेकोरेटर्स के बराबर वाली गली में एक युवक काले रंग की जैकेट पहने हुए दीवार की आड़ में छिपा है। वह बार-बार अपनी पिस्टल लोड कर रहा है। अचानक आर्म्ड फोर्स का एक जवान वहां पहुंचा तो यह युवक फायर करता हुआ गली के अंदर भाग गया। बता दे कि मेरठ प्रशासन ने लगभग 417 लोगों के शस्त्र लाइसेंस पर जांच बैठा दी है।  इसमें से 300 लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है। 117 उन लोगों को नोटिस दिया गया है जिनके पास लाइसेंस थे। इनसे पूछा जा रहा है कि बवाल के समय वो कहां थे। 
यूपी के रामपुर में प्रशासन ने लगभग दो दर्जन लोगों को नोटिस भेजा है और इन्हें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एवज में 14 लाख रुपये भुगतान करने को कहा है। मेरठ में बवाल के दौरान हुए नुकसान के लिए प्रशासन ने अबतक 148 लोगों को चिन्हित किया है। प्रशासन ने इनसे 40 लाख रुपये की वसूली के लिए नोटिस दिया है।

Desk Team