BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ममता बनर्जी ने संघीय ढांचे को ‘मजबूत’ बनाने का संकल्प जताया◾राहुल को सजा मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, राष्ट्रपति से भी मांगा समय ◾सांसद के भाषण के व्यापक प्रभाव से अपराध की गंभीरता बढ़ जाती है : अदालत ने राहुल मामले में कहा◾भारत और चीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बेहतर बनाने और उन्हें अधिक लोकतांत्रिक बनाने में मदद करने के लिए मिलकर काम करेंगे◾मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- Rahul Gandhi को संसद से बाहर रखने का प्रयास हो रहा◾ममता बनर्जी और नवीन पटनायक के बीच हुई लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा◾ब्रिटिश केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने की कोशिश करने के लिए नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की◾ओडिशा विधानसभा में महानदी जल विवाद को लेकर हुआ हंगामा, कार्यवाही को किया गया स्थगित ◾ राहुल की सजा पर NCP ने BJP पर किया पलटवार, बड़बोले देर-सबेर कानून की गिरफ्त में आएंगे◾CM योगी ने कहा- छह सालों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा को नौकरी दी ◾राहुल गांधी की सजा के ऐलान पर प्रियंका गांधी ने कहा- 'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे...'◾राहुल गांधी के समर्थन में उतरे थे केजरीवाल, 'बीजेपी ने किया तीखा हमला' ◾CM हेमंत सोरेन ने राहुल की सजा पर कहा- धनतंत्र के आगे जनतंत्र की कोई बिसात नहीं◾भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने High Court का दरावाजा खटखटाया◾महाराष्ट्र की विधानसभा में राहुल गांधी के पोस्टर को कथित तौर पर चप्पलों से मारने पर छिड़ा विवाद◾दिल्ली समेत 4 राज्यों में बदले बीजेपी ने अपने प्रदेशाध्यक्ष, 'ये है अब नए चेहरे' ◾Imran Khan ने किया दावा, कहा- हत्या की हो रही है साजिश◾श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरे किए गिरफ्तार, पुदुकोट्टई में जोरदार प्रदर्शन◾CM पुष्कर सिंह धामी बोले- सरकार के कामकाज में तेजी लाने के लिए जवाबदेही तय होगी◾Rahul Gandhi की सजा के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट में करेंगी अपील◾

आरक्षण को खत्म करने का एक तरीका है निजीकरण, सिर्फ गैस सिलेंडर देना नहीं है सम्मान: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने देश की विभिन्न संस्थाओं और इकाइयों को निजी हाथों में देने को आरक्षण खत्म करने का हथकंडा करार देते हुए बुधवार को कहा कि इससे देश का भला नहीं हो सकता। 

फिरोजाबाद में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' शक्ति संवाद

प्रियंका ने फिरोजाबाद में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' शक्ति संवाद के दौरान कहा, "जितनी बड़ी-बड़ी संस्थाएं हैं, वह सब प्रधानमंत्री के मित्रों को बेच दी गई हैं। इसका मतलब समझिये। आज आपको सरकारी संस्थानों में आरक्षण मिलता है। जब प्राइवेट नौकरी मिलेगी तो क्या आपको आरक्षण मिलेगा? यह आरक्षण को भी खत्म करने का एक तरीका है।"

यह सिर्फ वोट हासिल करने का नारा नहीं -  प्रियंका 

उन्होंने कहा कि इसमें देश की भलाई नहीं है क्योंकि सबसे ज्यादा रोजगार इन्हीं संस्थाओं से आते हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं कोई खोखला नारा नहीं है। यह सिर्फ वोट हासिल करने का नारा नहीं है। यह नारा है आपको सशक्त करने का, ताकि आप अपनी शक्ति पहचानें। इस चुनाव में अगर आप कांग्रेस पार्टी को सशक्त करेंगे तो आप देखेंगे कि महिलाएं सशक्त होंगी।"

महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की हिदायत देते हुए प्रियंका ने कहा कि देश के हर घर में महिलाएं हैं। अगर वे एकजुट हो जाएं और मन बना लें कि वह अपने देश को बदलेंगी और अपनी राजनीति को भी बदलेंगी तो निश्चित रूप से बड़ा बदलाव आएगा। 

पहले हमने लड़कियों का मुद्दा उठाया, तब सब जागे - प्रियंका 

संवाद के दौरान एक छात्रा द्वारा संसद तथा विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण को लेकर एक पूछे गए सवाल पर प्रियंका ने कहा, "जब से हमने लड़कियों का मुद्दा उठाया है तब से दूसरी पार्टियां भी अचानक जाग गई हैं। अचानक अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सिर्फ महिलाओं की रैली की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की। यह क्यों हो रहा है... क्योंकि लोग समझने लगे हैं कि महिलाओं की बहुत बड़ी शक्ति है जिसे नकारा नहीं जा सकता। अगर हम उत्तर प्रदेश में क्रांति लाएंगे तो मैं दावा कर सकती हूं कि संसद भी इसे (महिला आरक्षण) नकार नहीं पाएगी।"

एक गैस सिलेंडर पकड़ा देने से जिम्मेदारी समाप्त कैसे - प्रियंका 

प्रियंका ने केंद्र सरकार की बहु प्रचारित उज्ज्वला योजना के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए कहा "यह सरकार महिलाओं के हक को नकारती है। सरकार की मानसिकता यही है कि उसने आपको एक गैस सिलेंडर पकड़ा दिया और उसके साथ ही अपनी सारी जिम्मेदारी को समाप्त मान लिया। आप दूसरा सिलेंडर कैसे खरीदेंगी, वह पूछा तक नहीं। वह सोचते हैं कि सिर्फ एक गैस सिलेडर देने से आप सब उनको वोट देंगी। मानसिकता यही है कि महिलाओं को नकारा जा सकता है।'

उन्होंने कहा "कांग्रेस पार्टी की मानसिकता अलग है। हम चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें। हमने एक घोषणापत्र बनाया है जिसमें हमने लिखा है कि हम आपके लिए क्या करना चाहते हैं। हम हर जगह महिलाओं के लिए एक अलग व्यवस्था बनाना चाहते हैं ताकि हर जगह महिलाओं को बेहतर तरीके से सुना जा सके।'