कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश पिछले तीन वर्षों में हत्याओं के मामले में सबसे आगे रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनके गृह विभाग ने अपराध के आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है।
…आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता का संरक्षण है। कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है।
कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं।..2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 7, 2020
उन्होंने एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ देश में हत्याओं के आंकड़ें देखें तो उत्तर प्रदेश पिछले 3 सालों से लगातार सबसे ऊपर रहा है। हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं। 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24 प्रतिशत बढ़ गए।’’
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया, ‘‘ उप्र के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है? प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता का संरक्षण है। कानून-व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है। कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं।’’