देश भर में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई है।
ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के चार जिलों के कोरोना वायरस से सर्वाधिक मृत्यु दर वाले देश के 15 जनपदों में शामिल होने का दावा करते हुए बुधवार को सवाल किया कि अगर मामले नहीं बढ़ रहे हैं तो फिर मृत्यु दर इतनी ज्यादा क्यों है।
कोरोना से सबसे अधिक मृत्युदर वाले 15 जिलों में 4 जिले यूपी के हैं।
झांसी:हर 10 कोरोना पीड़ित में एक की मौत
मेरठ:हर 11 में एक कोरोना पीड़ित की मौत
आगरा और एटा में हर 14 कोरोना पीड़ित में एक की मौत हुई है
सोचने वाली बात है अगर केस बढ़ नहीं रहे तो मृत्युदर इतनी ज्यादा क्यों है? pic.twitter.com/971vb0y1nB
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 24, 2020
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना से सबसे अधिक मृत्युदर वाले 15 जिलों में 4 जिले उत्तर प्रदेश के हैं। झांसी में हर 10 कोरोना पीड़ित में एक की मौत हुई। मेरठ में हर 11 में से एक कोरोना पीड़ित की मौत हुई तथा आगरा और एटा में हर 14 कोरोना पीड़ित में एक की मौत हुई है।’’
प्रियंका ने कोरोना के मामले में सबसे अधिक मृत्युदर वाले जिलों का एक ग्राफ भी शेयर किया। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया, ‘‘सोचने वाली बात है अगर मामले बढ़ नहीं रहे तो मृत्युदर इतनी ज्यादा क्यों है?’’